Amethi News:कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, मौत – Young Man Found Hanging In Room; Dies

संग्रामपुर के खेदा पुन्नपुर गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
November 14, 2026

संग्रामपुर के खेदा पुन्नपुर गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
संग्रामपुर। खेदा पुन्नपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह मनोज पांडेय (30) का शव घर के कमरे में छत के पंखे के हुक से फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां सुशीला देवी के मुताबिक मनोज आठ नवंबर को मुंबई से गांव में आयोजित रामकथा में शामिल होने आया था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह गांव में घूमने गया था। लौटने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। रात में उसने पत्नी और बेटी से फोन पर बातचीत भी की थी। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका मिला। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए।
घटना की जानकारी पर इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। कुछ ग्रामीण पारिवारिक विवाद को वजह बता रहे हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनोज की मौत से मां सुशीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी वंदना और बेटियां परी व वान्या मुंबई से गांव के लिए रवाना हो गई हैं। बड़े भाई मुन्नू, धुन्नू, बालकेशव, पप्पू पांडेय और बबलू पांडेय समेत अन्य परिजन गमगीन हैं।
भतीजे की मौत से कलश यात्रा स्थगित
मनोज के चाचा पारसनाथ पांडेय के यहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होना था। बृहस्पतिवार को कथा से पहले कलश यात्रा निकलनी थी। भतीजे की मौत की खबर मिलते ही परिवार ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया। कथा के लिए सजाए गए पंडाल और मंडप को मजदूर खोलते नजर आए।
November 13, 2026
भादर के रामगंज मैदान में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक भादर। रामगंज प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। आरएस भौकाल, वीके 11 और बॉस 11 की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर अगले चरण की ओर कदम बढ़ाया। अजय यादव और सुशील पाल की तूफानी पारियां […]
November 13, 2026
जीजीआईसी जायस में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जायस में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने रंगोली, भाषण, निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान और क्विज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और ज्ञान का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता […]
November 13, 2026
अमेठी सिटी। गौरीगंज के टिकरिया-महराजपुर मार्ग पर रेल नीर मोड़ के पास बुधवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पूरे इंदई संभावा गांव निवासी केटीएल कंपनी के स्टोर मैनेजर ज्ञानेंद्र पांडेय (26) की मौत हो गई। दूसरी बाइक का सवार घायल होने के बाद भी मौके से भाग निकला। ज्ञानेंद्र की […]
