शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:ट्यूशन से लौट रही नाबालिग से छेड़खानी – Minor Girl Molested While Returning From Tuition

November 12, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

Updated Thu, 12 Nov 2026 12:24 AM IST

Minor girl molested while returning from tuition

डिडौली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर हुई घटना की जानकारी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को दी। इस पर परिजन शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपियों के परिजनों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उन्हें भगा दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने डिडौली कोतवाली पहुंचकर तीनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X