शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shahjahanpur News:भजन-कीर्तन के बीच प्रभातफेरी का स्वागत किया – The Morning Procession (prabhat-pheri) Was Welcomed Amidst Devotional Singing (bhajan-kirtan)
शाहजहांपुर

Shahjahanpur News:भजन-कीर्तन के बीच प्रभातफेरी का स्वागत किया – The Morning Procession (prabhat-pheri) Was Welcomed Amidst Devotional Singing (bhajan-kirtan)

November 12, 2026


The morning procession (prabhat-pheri) was welcomed amidst devotional singing (bhajan-kirtan).

कृष्णानगर में प्रभातफेरी का स्वागत करते श्रद्धालु। संवाद

शाहजहांपुर। कार्तिक मास में निकाली जा रही प्रभातफेरी का बुधवार को टाउनहॉल स्थित प्रिया-आशीष मेहरोत्रा के आवास पर श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कृष्णानगर मंदिर से श्रीजी और लड्डू गोपाल के विग्रह को भजन-कीर्तन के साथ आवास पर लाया गया। इसके बाद श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। फूलों की होली खेली गई और आरती के बाद प्रसाद वितरित किया।

मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार की प्रभातफेरी का स्वागत अरविंद गुप्ता का परिवार टाउनहॉल स्थित अपने आवास पर करेगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X