शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:दहेज के लिए विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला – Married Woman Driven Out Of Her Home After Being Given ‘triple Talaq’ Over Dowry

November 20, 2026


अमरोहा। दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। पति ने तीन तलाक देकर उसे सात साल के बेटे के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

मोहल्ला नई बस्ती निवासी गुलनाज की शादी पांच जुलाई 2018 को मोहल्ला तलवार शाह निवासी मुबारक हुसैन उर्फ चांद से हुई थी। गुलनाज के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले कार और पांच लाख रुपये मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। इस दौरान बेटे रिजवान का जन्म हुआ, जिसकी उम्र सात साल है।

आरोप है कि करीब तीन साल पहले भी मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था। समझौते के बाद लौटने पर भी उत्पीड़न जारी रहा। 14 नवंबर की शाम पति, सास फिरोजा, देवर बिलाल और ननद नेहा ने मारपीट की। पति ने तीन बार तलाक बोलकर जान से मारने की धमकी दी और बेटे के साथ घर से निकाल दिया।

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X