खरगोन: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 15 दिन में 4.12 करोड़ का गांजा जब्त, 18 आरोपी गिरफ्तार
खरगोन पुलिस ने 15 दिवसीय एंटी नारकोटिक्स अभियान में 17 एनडीपीएस केस दर्ज कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 4 हजार 194 गांजे के पौधे और 20.6 किलो सूखा गांजा जब्त किया। कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 4.17 करोड़ रुपए से अधिक है।
