मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ayodhya News:चाैदह कोसी परिक्रमा पथ पर आस्था का सैलाब – A Surge Of People On The Chaudah Kosi Parikrama Path
अयोध्या

Ayodhya News:चाैदह कोसी परिक्रमा पथ पर आस्था का सैलाब – A Surge Of People On The Chaudah Kosi Parikrama Path

November 17, 2026


A surge of people on the Chaudah Kosi Parikrama path

धर्मपथ पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़।

अयोध्या। रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, उत्साह और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच मंगलवार देर रात 14 कोसी परिक्रमा शुरू हो गई। परिक्रमा का मुहूर्त रात 1:21 बजे था लेकिन श्रद्धालु उससे पहले ही परिक्रमा पथ पर निकल पड़े।

कोई नंगे पांव तो कोई परिवार और मित्रों के साथ भगवान राम का नाम जपते हुए परिक्रमा पूरी करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ा। परिक्रमा शुरू होते ही रामनगरी की सड़कें, गलियां और प्रमुख मार्ग श्रद्धालुओं से गुलजार हो उठे। इस बार परिक्रमा में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। रामनगरी में मंगलवार दोपहर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दूरदराज के जिलों और दूसरे राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

परिक्रमा शुरू करने से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहा। वहीं मंगलवार होने के कारण हनुमानगढ़ी में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बजरंगबली के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद परिक्रमा की तैयारियों में जुटे नजर आए।

आस्था के इस महापर्व को लेकर प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और परिक्रमा मार्ग पर सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय रहा। रामनगरी में परिक्रमा शुरू होने के साथ ही धार्मिक उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया है। जगह-जगह जय श्रीराम के उद्घोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की टोलियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्तिक मास की पावन परिक्रमा के साथ अयोध्या फिर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग गई है। बुधवार को भी परिक्रमा जारी रहेगी।

धर्मपथ पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़।

धर्मपथ पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X