शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:हड़ताल पर सचिव, पीसीएफ के केंद्रों पर बंद रहे ताले – Secretary On Strike, Pcf Centers Remain Locked
आज़मगढ़

Azamgarh News:हड़ताल पर सचिव, पीसीएफ के केंद्रों पर बंद रहे ताले – Secretary On Strike, Pcf Centers Remain Locked

November 3, 2026


जिले में धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हो चुकी है। विपणन शाखा को छोड़ दिया जाय तो सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के कारण पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर ताले बंद रहे।

हालांकि खरीद के दूसरे दिन भी किसी क्रय केंद्र पर धान की बोहनी नहीं हुई। डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर ने रानी की सराय, मोहम्मदपुर और ठेकमा खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। खरीद की तैयारियों का जायजा लिया।

जिले में धान की खरीद के लिए विपणन शाखा के 33, पीसीएफ के 52 और एफसीआई के एक क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 70 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है। पहले दिन रविवार था। दूसरे दिन सोमवार को भी किसी क्रय केंद्र पर कोई किसान अपनी उपज लेकर नहीं पहुंचा।

पीसीएफ के सचिव बीते 22 अक्तूबर से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। धान खरीद शुरू होने के बाद भी यह क्रय केंद्र नहीं खुले। हालांकि विभाग के अधिकारी मंगलवार से सचिवों के काम पर लौटने की बात कह रहे हैं।

सरायमीर में विपणन शाखा का क्रय केंद्र खुला मिला जबकि अहरौला क्षेत्र के हासामतलूबपुर क्रय केंद्र सचिव के हड़ताल के कारण बंद था। सचिव अरुण यादव ने बताया हम लोग लखनऊ में हैं। आने के बाद क्रय केंद्र पर खरीदारी शुरू की जाएगी। पल्हना क्षेत्र में जमुई चक भटौली, जिगनी, हैबतपुर, लहुआखुर्द, खजुरी में ताला बंद था।

अतरौलिया: क्षेत्र के कनैला का क्रय केंद्र खुला था। खाद्य विभाग की गजईपुर मुंडेरा और बढ़या क्रय केंद्र पर ताले लटके मिले। किसानों के बैठने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था नजर नहीं आई।

00

पंजीकरण कराने में किसानों को परेशानी

मेंहनगर। विपणन केंद्र मेंहनगर को छोड़कर पीसीएफ के सभी छह धान क्रय केंद्रों के गोदामों पर ताले लटके रहे। इससे धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीसीएफ क्रय केंद्र मेंहनगर, लौदह इमादपुर, डीहा समस्तीपुर, विशुनपुर रघुनाथ, जयनगर, कटाई के सचिव हड़ताल पर होने के कारण बंद था। को बनाया गया है। हालांकि बारिश हो जाने के कारण अभी कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंच रहे हैं।

00 वर्जन

विपणन शाखा के सभी क्रय केंद्र खुले है। पीसीएफ के क्रय केंद्रों के प्रभारी हड़ताल पर हैं। हमारी सभी तैयारी पूरी है, लेकिन धान का आवक आने में अभी समय है। जो किसान धान लेकर आएगा उसकी खरीद की जाएगी। ई- पॉश मशीनें आकर रखी हैं। सचिव जब आएंगे तो उनको दिया जाएगा। -अंशुमाली शंकर, डिप्टी आरएमओ।

00

कुछ समितियों के सचिव हड़ताल पर हैं बाकी सब क्रय केंद्र खुले हैं। पीसीएम के 53 क्रय केंद्र हैं लेकिन ई पॉश मशीनें 14-15 लोगों को ही मिली हैं। मंगलवार से सभी सचिवों के आने की संभावना है। -अजय कुमार एआर सहकारिता।

अहरौला के हासामतलूबपुर साधन सहकारी समिति पर सचिवों के हड़ताल के बीच बंद ताला। संवाद

अहरौला के हासामतलूबपुर साधन सहकारी समिति पर सचिवों के हड़ताल के बीच बंद ताला। संवाद– फोटो : 1

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X