रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:12.50 लाख में बनेगा नया पुस्तकालय, सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया शिलान्यास – A New Library Will Be Built For Rs 12.50 Lakh, Mp Dharmendra Yadav Laid The Foundation Stone
आज़मगढ़

Azamgarh News:12.50 लाख में बनेगा नया पुस्तकालय, सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया शिलान्यास – A New Library Will Be Built For Rs 12.50 Lakh, Mp Dharmendra Yadav Laid The Foundation Stone

November 21, 2026


A new library will be built for Rs 12.50 lakh, MP Dharmendra Yadav laid the foundation stone.

मेंहनगर में नवीन पुस्तकालय भवन का शिलान्यास करते सदर सांसद धर्मेंद्र यादव। संवाद
– फोटो : Archive

सांसद धर्मेंद्र यादव ने शुक्रवार को मेंहनगर तहसील बार एसोसिएशन में नवीन पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया। यह भवन 12 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बनेगा। शिलान्यास होते ही अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

धर्मेंद्र यादव ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय से युवा अधिवक्ताओं को पढ़ने और तैयारी करने में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।

सांसद धर्मेंद्र यादव ने बताया कि अधिवक्ता संघ भवन, अतिरिक्त भवन, सौर ऊर्जा और मुख्य गेट का निर्माण भी समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों द्वारा कराया गया है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के दर्पण हैं। समाजवादी पार्टी अधिवक्ताओं के हितों के विकास के लिए हमेशा तत्पर है।

इस अवसर पर शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव और विधायक पूजा सरोज उपस्थित रहे। इनके साथ पूर्व अध्यक्ष रामजन्म सिंह, आशुतोष चौधरी, अशोक सिंह, शोभनाथ यादव, हरिश्चंद्र यादव, प्रधान अदालत सरोज, रामनरायन सरोज प्रधान, अशोक यादव आदि उपस्थित थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X