शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bageshwar News:ग्रामीणों ने श्रमदान कर रामगंगा नदी पर बनाया लकड़ी का अस्थायी पुल – Villagers Built A Temporary Wooden Bridge Over The Ramganga River Through Voluntary Labor
बागेश्वर

Bageshwar News:ग्रामीणों ने श्रमदान कर रामगंगा नदी पर बनाया लकड़ी का अस्थायी पुल – Villagers Built A Temporary Wooden Bridge Over The Ramganga River Through Voluntary Labor

November 12, 2026


Villagers built a temporary wooden bridge over the Ramganga River through voluntary labor

कपकोट के कालापैर कापड़ी में रामगंगा नदी पर लकड़ी का अस्थायी पुल तैयार करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रा

कपकोट (बागेश्वर)। सीमांत क्षेत्र में शासन-प्रशासन और लोनिवि की उपेक्षा से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद अपनी राह बना ली है। कालापैर-कापड़ी को नाचनी-तेजम से जोड़ने वाले रामगंगा नदी पर बने झूला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद जब प्रशासन ने सुध नहीं ली तो ग्रामीणों ने दो दिन तक कड़ा श्रमदान कर नदी के ऊपर लकड़ी का अस्थायी पुल तैयार कर दिया।

वर्ष 2017 में निर्मित इस झूला पुल का साइड पिलर 2024 में गिर जाने के कारण यह नदी में समा गया था। तब से क्षेत्रवासियों को आवागमन के लिए जोखिमभरे और वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था। रामगंगा नदी पर दूसरा पुल लगभग छह किमी की दूरी पर स्थित होने के कारण ग्रामीणों को खरीदारी, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सुविधाओं और दैनिक जरूरतों के लिए नाचनी बाजार जाने के लिए लंबी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी।

विभाग की अनदेखी से आहत होकर ग्राम प्रधान नंदन सिंह, त्रिलोक सिंह कोरंगा, उमेद सिंह, चंदू कोरंगा, पुष्कर मेहता, उमेद सिंह कोरंगा, चंद्र सिंह, गोविंद कोरंगा, बहादुर सिंह, कुंदन सिंह, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, बल्लू कोरंगा, हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह और राहुल सिंह सहित कई ग्रामीणों ने दो दिन श्रमदान कर नदी पर अस्थायी पुल खड़ा कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X