शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bageshwar News:ढोक्टिगांव में बघर-ढोक्टिगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास – Foundation Stone Laid For The Construction Of The Baghar-dhoktigaon Motor Road In Dhoktigaon
बागेश्वर

Bageshwar News:ढोक्टिगांव में बघर-ढोक्टिगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास – Foundation Stone Laid For The Construction Of The Baghar-dhoktigaon Motor Road In Dhoktigaon

November 5, 2026


बागेश्वर(कपकोट)। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोक्टिगांव में केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री और लोकसभा सांसद अजय टम्टा की उपस्थिति में सात करोड़ चार लाख रुपये की लागत से बनने वाले 5.60 किलोमीटर लंबे बघर-ढोक्टिगांव मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने इस सौगात का स्वागत किया। विधायक सुरेश गढि़या ने कहा कि यह केवल एक सड़क का शिलान्यास नहीं बल्कि क्षेत्रवासियों के बेहतर आवागमन, मजबूत कनेक्टिविटी, विकास और समृद्धि की नई राह का शुभारंभ है। इस मौके पर पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख कपकोट भावना शाही, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, सुरेश कांडपाल, जिला महामंत्री संजय परिहार, जिला उपाध्यक्ष मनोहर राम, राजेंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष कपकोट प्रकाश जोशी, मनोज भौर्याल, लक्ष्मण देव आदि मौजूद रहे।

बागेश्वर-कपकोट से रैथल मोटर मार्ग का शिलान्यास

बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छह करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 4.95 किमी लंबे बागेश्वर-कपकोट से रैथल मोटर मार्ग का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री और सांसद अजय टम्टा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण कार्य शुरू हुआ।

वक्ताओं ने कहा कि यह मोटर मार्ग केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्धि और बेहतर भविष्य का मार्ग है जिससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, बसंती देव, बसंत जोशी, चंपा देवी, मनोहर राम, हरीश मेहरा, मनोज शाही, मुकुल शाही, भावना गढ़िया, पुष्कर सिंह, नरेंद्र सिंह शाही आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X