शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागेश्वर

Bageshwar News:10 बर्खास्त शिक्षकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी, डीईओ सख्त – Fir To Be Filed Against 10 Dismissed Teachers; Deo Takes A Strict Stance

November 13, 2026


बागेश्वर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी टीईटी प्रथम प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले सहायक अध्यापकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर, नैनीताल से कराए गए सत्यापन में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद विभाग पहले ही एक अक्तूबर 2026 को ऐसे 10 सहायक अध्यापकों की सेवाएं समाप्त कर चुका है। अब इस मामले में उप शिक्षा अधिकारियों के अभी तक एफआईआर दर्ज न किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा आशाराम ने कड़ी नाराजगी जताई है और तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर रिपोर्ट तलब की है।

बीते बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने फर्जी शिक्षकों की सेवा समाप्ति के बाद भी कार्रवाई ठंडे बस्ते में शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसी का संज्ञान लेकर जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक शिक्षा की ओर से कपकोट के उपशिक्षा अधिकारियों को संबंधित शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन विद्यालयों में तैनात थे आरोपी शिक्षक

विभाग से जारी सूची के अनुसार जिन 10 सहायक अध्यापकों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, वे जिले के विभिन्न विकास खंडों के प्राथमिक विद्यालयों में तैनात थे।

– प्रियंका -राप्रावि उडियार जगथाना, कपकोट

– रोहित कुमार -राप्रावि चनुली, कपकोट

– अरविंद कुमार -राप्रावि जलमानी, कपकोट

– रजनी -राप्रावि उछात, कपकोट

– पंकज कुमार -राप्रावि सुंदिल, बागेश्वर

– लक्ष्मी आर्या -राप्रावि स्यालढूंगा, कपकोट

– संजय कुमार -राप्रावि ठेली, कपकोट

– चंद्र प्रकाश आर्या -राप्रावि रीमा क्वीटी, कपकोट

– नेहा -राप्रावि नरगोली, बागेश्वर

– ममता देवी -राप्रावि ससोला, बागेश्वर

फर्जी दस्तावेज और टीईटी के फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षण कार्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व में इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं और अब संबंधित उप शिक्षा अधिकारियों को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। – आशाराम, जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि, बागेश्वर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X