शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:बास्केटबॉल में केहर सिंह स्कूल की टीमों ने बाजी मारी – Kehar Singh School Teams Emerged Victorious In Basketball

November 1, 2026


-मेरठ के मोदीपुरम में 23 से 24 अक्तूबर तक हुई प्रतियोगिता, स्कूल लौटने पर होगा खिलाड़ियों का स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। मेरठ के मोदीपुरम में 23 से 24 अक्तूबर को हुए इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल की अंडर-19 टीम ने पहला स्थान हासिल किया। स्कूल की अंडर-14 टीम ने भी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में आर्यन पंवार को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में 18 टीमों ने भाग लिया था। वहीं, अंडर-19 वर्ग में 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 टीम ने फाइनल मुकाबले में मेरठ की टीम को 54-32 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। धैर्य तोमर, आर्यन पंवार, वंश शर्मा और अनिकेत सहित अन्य खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। कोच अशोक पंवार ने खिलाड़ियों के अनुशासन और टीम भावना की सराहना की।

संस्था के संचालक डॉ. मनीष तोमर ने खिलाड़ियों की जीत पर खुशी व्यक्त की। उपप्रधानाचार्या यामिनी चौधरी ने भी टीम को बधाई दी। उन्होंने स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का स्वागत करने की बात कही है। यह जीत स्कूल के लिए गर्व का क्षण है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X