शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बागपत

Baghpat News:भैयादूज पर अतिरिक्त 15 बसों का किया जाएगा संचालन – 15 Additional Buses Will Be Operated On Bhai Dooj

November 11, 2026


बड़ौत। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए भैयादूज पर विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त 15 बसों का संचालन किया जाएगा। इनके अलावा बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। ताकि यात्रियों को अधिक समय तक बसों का इंतजार नहीं करना पड़े।

भैयादूज पर भाई अपनी बहनों के यहां पर टीका कराने के लिए जाते हैं। इस कारण यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने इंतजाम कर लिया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर समेत अन्य रूटों पर अतिरिक्त 15 बसों का संचालन किया जाएगा।

इनके अलावा बरनावा, छपरौली, कोतना, अमीनगर सराय आदि रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। यह सेवा भैयादूज के अगले दिन तक जारी रहेगी। ताकि यात्रियों को स्टैंडों पर अधिक समय तक इंतजार और डग्गामार वाहनों में सफर नहीं करना पड़े। चालकों व परिचालकों की बृहस्पतिवार तक छुट्टी रद्द रहेगी। इस बीच अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

वर्जन ——

भैयादूज पर विभिन्न रूटों पर पंद्रह अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा बसों के फेरे भी बढ़ाए गए गए हैं। ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। – प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गुड गोड धप्पा गांव में पुरानी मकान गिरने से उसमें दबे मजदूर और युवती

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गुड गोड धप्पा गांव में पुरानी मकान गिरने से उसमें दबे मजदूर और युवती– फोटो : Archive

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गुड गोड धप्पा गांव में पुरानी मकान गिरने से उसमें दबे मजदूर और युवती

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के गुड गोड धप्पा गांव में पुरानी मकान गिरने से उसमें दबे मजदूर और युवती– फोटो : Archive

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X