रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bahraich News:केडीसी क्लब ने भिनगा इलेवन स्टार को हराया – Kdc Club Defeated Bhinga Eleven Star
बहराइच

Bahraich News:केडीसी क्लब ने भिनगा इलेवन स्टार को हराया – Kdc Club Defeated Bhinga Eleven Star

November 27, 2026


KDC Club defeated Bhinga Eleven Star

 केडीसी मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में बैटिंग करता ​खिलाड़ी। – स्रोत : आयोजक

बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में केडीसी क्रिकेट क्लब और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की भिनगा इलेवन स्टार टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें केडीसी क्रिकेट क्लब ने 11 रन से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर भिनगा इलेवन स्टार ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए केडीसी क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 191 रन बनाए। शाह हैदर ने 62, आशुतोष खत्री ने 49 और सुल्तान अहमद ने नाबाद 42 रन बनाए। भिनगा की ओर से प्रदीप, अभिषेक और नीतीश ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिनगा इलेवन स्टार की टीम पांच विकेट पर 178 रन ही बना सकी। विपुल श्रीवास्तव ने 36, प्रदीप ने 31, प्रियांश चौधरी ने 28 और सत्यम शुक्ला ने 27 रन बनाए। केडीसी की ओर से सोनू वेग ने दो विकेट लिए, जबकि जीशान और आशुतोष खत्री को एक-एक विकेट मिला।

शानदार प्रदर्शन के लिए आशुतोष खत्री को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X