रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:बाल विवाह के खिलाफ जिले में नौ जागरूकता कार्यक्रम, सेक्टर-20 में निकाला कैंडल मार्च – Nine Awareness Programs Against Child Marriage Held In The District; Candle March Organized In Sector-20

November 29, 2026


अगले 100 दिनों तक स्कूलों और गांवों में चलाया जाएगा अभियान, विवाह समारोहों से जुड़े लोगों को भी किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। भारत को वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत जिला युवा विकास संगठन की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर जिले में नौ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सेक्टर-20 में कैंडल मार्च निकालकर लोगों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया। वहीं, रायपुर रानी क्षेत्र के गांवों और स्कूलों में विद्यार्थियों, महिलाओं और ग्रामीणों को बाल विवाह के नुकसान बताए गए और इसे रोकने की शपथ दिलाई गई।

जिला समन्वयक मंजीत रानी और आशीष पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में से आठ रायपुर रानी ब्लॉक के बागवाली, ककराली, मौली, हरिपुर, खेड़ी, बड़ौना और रायपुर रानी में हुए। कैंडल मार्च में लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर बच्चों को सुरक्षित बचपन और शिक्षा का अधिकार दिलाने का संदेश दिया। इस दौरान बाल विवाह से जुड़े कानूनों की जानकारी भी दी गई।

अभियान के तहत पुरोहितों, मौलवियों, हलवाइयों, बैंड-बाजा, टेंट और छपाई का काम करने वालों से बाल विवाह में सहयोग न करने की अपील की गई। संगठन के प्रधान परमजीत सिंह बडोला ने बताया कि संगठन तीन वर्षों से सरकार और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के साथ मिलकर इस दिशा में काम कर रहा है। अगले 100 दिनों तक स्कूलों, गांवों और सामुदायिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X