शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:खोए मोबाइल फोन पाकर खिले चेहरे – Faces Lit Up Upon Recovering Lost Mobile Phones

November 9, 2026


बहराइच। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 170 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने शनिवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिल उठे।

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने यह सफलता हासिल की। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह और एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण में टीम ने सभी थानों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल फोन की तलाश की।

इस दौरान अलग-अलग स्थानों से 170 मोबाइल फोन बरामद किए गए। शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। इस मौके पर एसपी ने मोबाइल मालिकों को फोन के रखरखाव और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बरामदगी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X