शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांदा:बागै नदी में डूबे तीसरे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद, परिजनों का हाल देख रोई हर आंख – Banda: Body Of The Third Youth Who Drowned In The Bagai River Recovered After 18 Hours
बांदा

बांदा:बागै नदी में डूबे तीसरे युवक का शव 18 घंटे बाद बरामद, परिजनों का हाल देख रोई हर आंख – Banda: Body Of The Third Youth Who Drowned In The Bagai River Recovered After 18 Hours

November 9, 2026


Banda: Body of the third youth who drowned in the Bagai River recovered after 18 hours

बागै नदी से किशोर का शव बरामद

कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव स्थित बागै नदी के सीमन घाट पर नहाते समय डूबे तीसरे किशोर का शव सोमवार को 18 घंटे बाद 12 बजे बरामद कर लिया गया। प्रयागराज व बदौसा से पहुंची गोताखोरों की टीम ने सर्च अभियान चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

गौरतलब है कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे नौगवां निवासी ऋषभ ,व  उसका छोटा भाई अंश  और मौसेरा भाई आयुष उर्फ आशू  बागै नदी के सीमन घाट पर नहाने गए थे। इस दौरान ऋषभ गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में अंश और आयुष भी पानी में उतर गए और तीनों डूब गए थे।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और स्थानीय तैराकों ने नाव की मदद से तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद ऋषभ और अंश को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। वहीं आयुष की तलाश के लिए पुलिस और ग्रामीण जुटे रहे। सोमवार को प्रयागराज से आई गोताखोरों की टीम ने अभियान चलाकर उसका शव बरामद कर लिया।एक ही हादसे में तीन किशोरों की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X