Bahraich News:घर में घुसा तेंदुआ, मवेशी पर किया हमले का प्रयास – Leopard Enters House, Attempts To Attack Livestock
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के राणा फार्म मटेही गांव में मंगलवार भोर तेंदुए ने बब्बर के घर की टटिया फाड़कर मवेशी को ले जाने का प्रयास किया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ मवेशी का शिकार करने के इरादे से घर में घुसने का प्रयास कर रहा था।
आहट मिलने पर परिजनों ने शोर मचाया तो वह भाग निकला। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर रेंजर शिव कुमार के निर्देश पर वन रक्षक अब्दुल सलाम और गजमित्रों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास सर्च अभियान चलाया। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह दी। क्षेत्र में नियमित गश्त की जा रही है।
