शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:किशोर की आंख में घुसी पटाखे की बारूद, लखनऊ रेफर – Firecracker Gunpowder Enters Teenager’s Eye; Referred To Lucknow

November 11, 2026


वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ गांव में दिवाली की शाम पटाखे की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर अमन पुत्र परदेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी आंख में पटाखे का टुकड़ा फंस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष सोनहा के अनुसार, घटना के बाद परिजन घायल अमन को ग्राम प्रधान अवधेश मिश्रा के निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ ले गए। वहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे कैली अस्पताल भेजा गया। कैली में जांच के दौरान उसकी आंख में पटाखे का टुकड़ा फंसा मिला। इसके बाद चिकित्सक ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X