Bahraich News:संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव – Woman’s Body Found Under Suspicious Circumstances
मिहींपुरवा। मोतीपुर क्षेत्र के गुलरिहा जगतापुर गांव में मंगलवार को 45 वर्षीय ज्ञानी देवी का शव घर में मिला। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में मातम पसर गया। मृतका के बेटे शीबू ने अपने चाचा पर मां की पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं, कुछ परिजनों ने महिला के विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई है।
