गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Basti News:रेजांगला के 114 वीर सैनिकों की शहादत को किया नमन – Paid Tribute To The Martyrdom Of The 114 Brave Soldiers Of Rezang La
बस्ती

Basti News:रेजांगला के 114 वीर सैनिकों की शहादत को किया नमन – Paid Tribute To The Martyrdom Of The 114 Brave Soldiers Of Rezang La

November 19, 2026


बस्ती। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला की धरती पर देश की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले 114 वीर सैनिकों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कुदरहा ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वीर सैनिकों को नमन किया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की नेता गीता भारती ने कहा कि भारत का इतिहास वीरता, त्याग और बलिदान की गाथाओं से भरा है। देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में भारतीय सेना का योगदान अतुलनीय है। रेजांगला शौर्य दिवस 1962 के भारत-चीन युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की याद दिलाता है। मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 13 कुमाऊं बटालियन की चार्ली कंपनी के 120 जवानों ने दुश्मन सेना का बहादुरी से मुकाबला किया था। इनमें 114 सैनिकों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

इस दौरान गंगा प्रसाद यादव, प्रेम जी यादव, अनिल कुमार यादव, शिवाजी यादव, अवधेश सिंह, कैप्टन आरके यादव, सार्जेंट विजयपाल, रामजी गोंड, रामगोपाल सिंह, नागेंद्र यादव, सौरव गुप्ता, मेजर उपाध्याय, रमेश सिंह, प्रेम नारायण गोस्वामी, रविंद्र यादव, शिवा अंबेडकर, रुपेश यादव, विजय लक्ष्मी और सुमन देवी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X