शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:सियार के हमले में किशोरी घायल, हालत गंभीर – Teenage Girl Injured In Jackal Attack Condition Critical

November 8, 2026


बहराइच। जरवलरोड क्षेत्र के अटवा गांव में शुक्रवार सुबह सियार के हमले में 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी मुस्तफाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार देर शाम उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कुसुमी शुक्रवार सुबह अपने घर के सामने साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान पास के गन्ने के खेत से निकले सियार ने उस पर हमला कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और सियार को खदेड़ दिया। हालांकि, तब तक सियार के हमले से कुसुमी के पैरों में गंभीर चोटें आ चुकी थीं। डीएफओ सुंदरेशा ने बताया कि वनकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X