शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:तीन को बनाया आठ…लो बाइक बन गई कार – Turned Three Into Eight… And Just Like That, A Bike Became A Car
बांदा

Banda News:तीन को बनाया आठ…लो बाइक बन गई कार – Turned Three Into Eight… And Just Like That, A Bike Became A Car

November 8, 2026


बांदा। बाइक की नंबर प्लेट में तीन को आठ बनाकर वाहन स्वामी ने अपनी बाइक को कार में बदल दिया।

बाइक का चालान करते समय जब ट्रैफिक पुलिस के मुख्य आरक्षी ने यह गड़बड़ी पकड़ी तो, बाइक सवार को तलाशकर पकड़ लिया। नंबर प्लेट में छेड़छाड़ मिलने पर पांच हजार रुपये व हेलमेट नहीं होने पर एक हजार रुपये यानी कुल छह हजार रुपये का चालान किया गया है।

तीन दिन पहले कचहरी पुल के नीचे ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, शंकर लाल व सिपाही जयेश कुमार गिरी आवागमन को नियंत्रित कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक बिना हेलमेट के तेज रफ्तार से पुल के नीचे से निकलकर जिला अस्पताल की ओर जा रहे थे। अवधेश कुमार ने मोबाइल से बाइक के नंबर प्लेट की फोटो खींची और चालान एप पर पहुंचे तो बाइक नंबर यूपी 90 डब्ल्यू- 8584, वह कार का नंबर निकला।

यह कार सुरेंद्र कुमार पाल निवासी क्योटरा रेलवे क्रॉसिंग किरन कॉलेज बांदा के नाम पर पंजीकृत पाई गई। कार टाटा की अल्ट्रोज थी। यह देख पुलिसकर्मी परेशान हो गए। कुछ समय बाद युवक फिर से पुल के नीचे से फर्राटा भरते हुए निकला तो उसे पकड़कर उसकी नंबर प्लेट चेक की गई तो पता चला कि शुरूआत पहला अंक तीन है, जिसे पेंट से आठ बना दिया गया था।

अब बाइक का नंबर 3584 पाया गया जो बिगहना खुरहंड निवासी लवलेश कुमार के नाम पर पंजीकृत पाई गई। नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने के आरोप में पांच हजार रुपये व हेलमेट नहीं होने पर एक हजार रुपये का चालान किया गया है। इसके साथ ही नंबर प्लेट को ठीक कराने के निर्देश दिए गए।

फोटो-11- बाइक की तस्वीर, जिसमें पहले अंक तीन को आठ बनाया गया है। स्राेत : ट्रैफिक पुलिस

फोटो-11- बाइक की तस्वीर, जिसमें पहले अंक तीन को आठ बनाया गया है। स्राेत : ट्रैफिक पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X