शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:छठ पर रेलवे स्टेशन पर 260 यात्रियों की क्षमता वाले तीन अस्थायी आश्रय स्थल तैयार – Three Temporary Shelters, Each With A Capacity For 260 Passengers, Set Up At The Railway Station For Chhath
बलिया

Ballia News:छठ पर रेलवे स्टेशन पर 260 यात्रियों की क्षमता वाले तीन अस्थायी आश्रय स्थल तैयार – Three Temporary Shelters, Each With A Capacity For 260 Passengers, Set Up At The Railway Station For Chhath

November 12, 2026


Three temporary shelters, each with a capacity for 260 passengers, set up at the railway station for Chhath.

रेलवे स्टेशन परिसर में बना अस्थाई आश्रय स्थल। जागरूक पाठक

बलिया। छठ महापर्व पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बलिया रेलवे स्टेशन पर व्यापक इंतजाम किए हैं। स्टेशन परिसर में तीन अस्थायी यात्री आश्रय स्थल (होल्डिंग एरिया) बनाए गए हैं, जहां एक साथ करीब 260 यात्री बैठकर ट्रेनों का इंतजार कर सकेंगे। इसका उद्देश्य यात्रियों को प्लेटफार्मों पर एकत्रित होने से रोकना और भीड़ का दबाव कम करना है।

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में बनाए गए तीन आश्रय स्थलों में दो का आकार 20 गुणे 50 फीट और एक का 20 गुणे 75 फीट है। यहां बिजली, पंखे, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और मोबाइल यूटीएस टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध है। ट्रेनों की जानकारी के लिए उद्घोषणा प्रणाली और वीडियो पैनल भी लगाए गए हैं।

यात्रियों की सहायता के लिए मे आई हेल्प यू बूथ 24 घंटे संचालित किए जा रहे हैं। अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने के साथ एटीवीएम और मोबाइल यूटीएस के संचालन के लिए फैसिलिटेटर नियुक्त किए गए हैं। सामान्य और आरक्षित टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा भी दी गई है। स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए मेडिकल हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के लिए आरपीएफ और राज्य पुलिस के जवानों के साथ महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष महिला टीम तैनात की गई है। फुट ओवरब्रिज और प्लेटफार्मों पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं, वाराणसी मंडल मुख्यालय और बलिया स्टेशन पर 24 घंटे संचालित मिनी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। पर्व का माहौल बनाए रखने के लिए स्टेशन परिसर में छठ के पारंपरिक गीतों का प्रसारण भी किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X