शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:थाल्हापार हत्याकांड में दूसरे पक्ष से भी दर्ज कराई गई प्राथमिकी – Fir Registered On Behalf Of The Other Side As Well In The Thalhapar Murder Case

November 12, 2026


बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में पिछले 26 अक्तूबर को हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की दो दिन बाद मौत के मामले में दूसरे पक्ष से भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें कुल 19 लोग नामजद किए गए हैं।

दूसरे पक्ष से थाल्हापार गांव की रीमा ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षी जनमेजय 26 अक्तूबर की शाम को गांव की नहर पुलिया के पास सड़क पर ठेले से टकराकर गिर गए थे। इलाज के दौरान 28 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसी दिन सुबह करीब 6 बजे विपक्षी एक राय होकर लाठी डंडा व लोहे की राड से लैस हो कर घर में घुस कर तोड़फोड़ किए। उनकी ननद ममता को बुरी तरह मारा पीटा गया। बीच बचाव करने पहुंची सास इंद्रासनी देवी व उन्हें भी मारा पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। ननद ममता बेहोश होकर गिर पड़ी थी। बाद में उनकी भैंस की आंख में पेचकस से प्रहार किया गया। एसओ दिनेश चौधरी ने बताया कि उसी गांव के रहने वाले मनोज, परमात्मा, अशोक, रामभजन, दिलीप, संजय, बिमला, आशा, नीलम, वासमती, सुशीला, इंद्र बहादुर, महेश, अखिलेश, सियाराम, अजय, राजकमल, ऋषि कपूर एवं राम बहाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X