रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलिया

Ballia News:पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया – Major Reshuffle In The Police Department; 4 Inspectors Sent To Police Lines

November 29, 2026


बलिया। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बृहस्पतिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि गैर जनपद स्थानांतरण के लिए चार प्रभारी निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया है।

एसपी द्वारा जारी सूची के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक शैलेश सिंह को बांसडीह का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक और निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय को सिकंदरपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

दूसरी ओर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, सिकंदरपुर के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह, बांसडीह के प्रभारी निरीक्षक राजकेश्वर सिंह और खेजुरी के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे को पुलिस लाइन भेजा गया है। बताया गया है कि इन सभी अधिकारियों को गैर जनपद स्थानांतरण के लिए रवाना किया जाना है।

इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक अजय पाल को बांसडीह के एसएसआई पद से स्थानांतरित कर खेजुरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक राजेश बहादुर सिंह को बांसडीह रोड से मनियर का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मनियर के थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी को बांसडीह रोड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, महिला उपनिरीक्षक कंचन मौर्य को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X