रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की चार ब्लॉक इकाइयों का गठन – Formation Of Four Block Units Of The Uttar Pradesh Primary Teachers’ Association
बलरामपुर

Balrampur News:उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की चार ब्लॉक इकाइयों का गठन – Formation Of Four Block Units Of The Uttar Pradesh Primary Teachers’ Association

November 29, 2026


Formation of four block units of the Uttar Pradesh Primary Teachers' Association

फोटो-13-बलरामपुर में नवनिर्वाचित पदा​धिारियों को माला पहनाकर किया गया स्वागत ।-स्रो : संगठन

बलरामपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की चार ब्लॉक इकाइयों का निर्वाचन निर्धारित प्रक्रिया के तहत रविवार को संपन्न हुआ। इसमें बलरामपुर, तुलसीपुर, रेहरा बाजार और श्रीदत्तगंज ब्लॉक इकाइयों के अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। सभी प्रमुख पदों पर एकल नामांकन होने के कारण पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

प्रांतीय नेतृत्व की ओर से नामित निर्वाचन अधिकारी एवं देवीपाटन मंडल के मंडलीय संगठन मंत्री विजय कुमार उपाध्याय तथा पर्यवेक्षक के रूप में बहराइच के जिलाध्यक्ष आनंद पाठक की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

बलरामपुर ब्लॉक में मोहित देव को अध्यक्ष, हरिकेश कुमार शुक्ला को मंत्री और विजय यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। तुलसीपुर ब्लॉक में रजनीश पांडेय अध्यक्ष, तेज नारायण सिंह मंत्री और शुभम यादव को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। रेहरा बाजार ब्लॉक में कैलाश नाथ पांडेय को अध्यक्ष, अमित कुमार उपाध्याय को मंत्री और केशव राम को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में मनीष पांडेय अध्यक्ष, अभिषेक कुमार गुप्ता मंत्री और विकास बाबू मिश्रा को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

चारों ब्लॉक इकाइयों में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष के अतिरिक्त 18-18 अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी कार्यसमिति में शामिल किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन के लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यसमितियां शिक्षक एकता को मजबूत करने, संगठन की गरिमा बनाए रखने और शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। साथ ही शिक्षक हितों की रक्षा करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X