शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलिया

Ballia News:पेंशन रुकी है तो विभागीय कार्यालय पहुंचें लाभार्थी, डीएम ने की अपील – Beneficiaries Whose Pensions Have Been Halted Should Visit The Departmental Office, The District Magistrate (dm) Has Urged

November 7, 2026


बलिया। पेंशन की आस में भटक रहे बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों के लिए राहत भरी खबर है। किसी तकनीकी खामी या अभिलेखों में गड़बड़ी के कारण जिनकी पेंशन रुक गई है, वे संबंधित विभागीय कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने ऐसे सभी लाभार्थियों से जरूरी दस्तावेजों के साथ कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। बताया कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक समय से पेंशन पहुंचाने के मामले में बलिया ने प्रदेश के 75 जिलों के मूल्यांकन में छठा स्थान हासिल किया है।

अब जिला प्रशासन ने जनपद को प्रदेश में पहले स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। डीएम ने कहा कि लाभार्थियों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या बतानी होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X