शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:सीजन में पहली बार घने कोहरे की चादर में लिपटा बलिया, 50 मीटर से कम रही दृश्यता – Ballia Shrouded In A Thick Blanket Of Fog For The First Time This Season; Visibility Dropped To Less Than 50 Metres
बलिया

Ballia News:सीजन में पहली बार घने कोहरे की चादर में लिपटा बलिया, 50 मीटर से कम रही दृश्यता – Ballia Shrouded In A Thick Blanket Of Fog For The First Time This Season; Visibility Dropped To Less Than 50 Metres

November 3, 2026


Ballia shrouded in a thick blanket of fog for the first time this season; visibility dropped to less than 50 metres.

एनएच-31 पर कोहरा के बीच दिन में लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाता बाइक सवार।संवाद

बलिया। ठंड के मौसम में सोमवार की सुबह पहली बार जिले में घने कोहरे ने दस्तक दी। सुबह पूरा जनपद कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। इसके चलते दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। सड़कों पर वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक वाहन हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर रेंगते नजर आए।

तापमान में गिरावट के चलते मौसम ने सर्दी का अहसास भी करा दिया। हालांकि, सुबह आठ बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए और दिनभर खिली धूप ने लोगों को राहत दी।सोमवार सुबह लोगों की नींद खुली तो चारों तरफ घना कोहरा छाया हुआ था। शहर में दृश्यता करीब 50 मीटर रही, जबकि ग्रामीण इलाकों में स्थिति इससे भी खराब रही।

कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वाहन चालक लाइट जलाकर सावधानी से आगे बढ़ते रहे। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। एक नवंबर से स्कूलों के समय में भी बदलाव हुआ था। ऐसे में सुबह घने कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब आठ बजे तक कोहरे का असर बना रहा। इसके बाद धूप निकलने से धीरे-धीरे दृश्यता सामान्य हो गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X