शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:50 हजार की 280 किलो खराब छेना मिठाई नष्ट कराई – 280 Kg Of Spoiled Chhena Sweets, Worth 50,000, Were Destroyed
बलरामपुर

Balrampur News:50 हजार की 280 किलो खराब छेना मिठाई नष्ट कराई – 280 Kg Of Spoiled Chhena Sweets, Worth 50,000, Were Destroyed

November 3, 2026


280 kg of spoiled chhena sweets, worth 50,000, were destroyed

फोटो-17-बलरामपुर के ललिया में छेना नष्ट कराते कर्मी ।-स्रोत : विभाग

बलरामपुर। त्योहारों के दौरान बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ललिया क्षेत्र में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शिवपुरा-बलरामपुर मार्ग पर एक वाहन से करीब 280 किलो खराब गुणवत्ता की छेना मिठाई पकड़ी। जांच के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई को नष्ट करा दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को ललिया पुलिस शिवपुरा-बलरामपुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में छेना मिठाई मिली। प्रथम दृष्टया जांच में मिठाई तैयार करने में दूध के बजाय चीनी और सूजी का अधिक इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। मिठाई की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई।

मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश शुक्ला ने बताया कि टीम ने छेना मिठाई और बतीसा के दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। करीब 280 किलो छेना मिठाई नष्ट कराई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X