शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:शहर में डग्गामार वाहनों के संचालन पर लगे रोक – Ban On The Operation Of Illegal/unauthorized Transport Vehicles In The City
बलरामपुर

Balrampur News:शहर में डग्गामार वाहनों के संचालन पर लगे रोक – Ban On The Operation Of Illegal/unauthorized Transport Vehicles In The City

November 6, 2026


Ban on the operation of illegal/unauthorized transport vehicles in the city

फोटो-33- नगर के रोडवेज बस स्टेशन पर एआरएम को ज्ञापन देते कर्मचारी। स्रोत यूनियन

बलरामपुर। शहर के प्रमुख चौराहों और रोडवेज बस स्टेशन के आसपास डग्गामार वाहनों के संचालन और सवारी बैठाने पर रोक लगाने की मांग यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने की है। इस संबंध में पदाधिकारियों ने रोडवेज के एआरएम को ज्ञापन सौंपकर डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग की।

यूनियन के शाखा मंत्री अखंड प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री संजय सिंह, अरुण सिंह और राजकुमार मिश्र ने बताया कि शहर के वीर विनय चौराहा, उतरौला चौराहा, भगवतीगंज चौराहा और रोडवेज बस स्टेशन के पास दिनभर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। प्राइवेट बस और टैक्सी चालक रोडवेज बसों से यात्रा करने के लिए आने वाले यात्रियों को जबरन बैठा लेते हैं। रास्ते से ही सवारियां बैठा लेने के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। इससे निगम को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत के चलते डग्गामार वाहनों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। निगम और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि डग्गामार वाहनों का संचालन बंद नहीं कराया गया तो संगठन आंदोलन शुरू करेगा।

वहीं, एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि कर्मचारियों की मांग पर डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने के लिए मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X