सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:अमारा में सपा की जन पंचायत, 50 भाजपाई शामिल – Sp’s Public Panchayat In Amara
बांदा

Banda News:अमारा में सपा की जन पंचायत, 50 भाजपाई शामिल – Sp’s Public Panchayat In Amara

November 16, 2026


SP's public panchayat in Amara

फोटो-26- जन पंचायत में बोलते विशंभर प्रसाद निषाद। संवाद

बांदा। विधानसभा तिंदवारी क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमारा स्थित कुटी में सोमवार को समाजवादी पार्टी की जन पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे।

मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। इस दौरान भाजपा छोड़कर करीब 50 लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

जन पंचायत की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी हो रही है। किसान खाद के लिए परेशान हैं। नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। कहा कि अब प्रदेश में बदलाव के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर संगठन मजबूत करना होगा।

उधर, भाजपा छोड़कर करीब 50 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। हमीरपुर के पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति और निवर्तमान जिला महासचिव एजाज खान ने भी विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. भूरेलाल निषाद ने की। संचालन पूर्व प्रधान माधव प्रसाद निषाद ने किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X