सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
देवरिया

Deoria News:थाने के सामने ग्राहक सेवा केंद्र से दो लाख की चोरी – Two Lakh Rupees Stolen From A Customer Service Center Located Opposite The Police Station

November 16, 2026


बघौचघाट। थाने के मुख्य गेट के ठीक सामने स्थित यूपी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये उड़ा दिए। रविवार रात चोर रोशनदान की जाली काटकर केंद्र में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी चुरा ले गए।

पूरी वारदात केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में पीली चादर ओढ़े एक युवक चोरी करते दिखाई दे रहा है। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

शेख सेमरी निवासी पवन कुमार गुप्ता पवन इंटरप्राइजेज के नाम से ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम केंद्र बंद कर घर चले गए थे।

सोमवार सुबह पहुंचे तो सामान बिखरा मिला और अलमारी टूटी थी। जांच में पता चला कि चोर रोशनदान की जाली काटकर अंदर घुसे थे। थाने के सामने चोरी होने से स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X