शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची का होगा सत्यापन – The Pradhan Mantri Awas Yojana List Will Be Verified

November 6, 2026


बांदा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2024 के सर्वेक्षण के आधार पर तैयार लाभार्थियों की सूची का सत्यापन कराया जाएगा। भारत सरकार की ओर से निर्धारित वरीयताक्रम के अनुसार सूची विकासखंड स्तर पर उपलब्ध करा दी गई है।

खंड विकास अधिकारियों के निर्देशन में ग्राम पंचायत सचिव लाभार्थियों का सत्यापन करेंगे। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी स्तर से सूची का रैंडम सत्यापन करने के लिए चार जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला विकास अधिकारी कविता तिवारी को तिंदवारी व जसपुरा, परियोजना निदेशक राजेश को बड़ोखरखुर्द व महुआ, उपायुक्त मनरेगा करुणाकर अदीब को बिसंडा व नरैनी तथा उपायुक्त एनआरएलएम दिवाकर सिंह को बबेरू व कमासिन विकासखंड की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्रों को आवास निशुल्क स्वीकृत किए जाते हैं। सत्यापन या आवास स्वीकृति के नाम पर कोई धनराशि मांगता है तो संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें।

-अमित आसेरी, जिलाधिकारी : 9454417531

-अजय पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी : 7275554565

-राजेश, परियोजना निदेशक : 9454464762

– कविता तिवारी (तिंदवारी-जसपुरा) : 9454464763

– राजेश (बड़ोखरखुर्द-महुआ) : 9454464762

– करुणाकर अदीब (बिसंडा-नरैनी) : 8765983051

– दिवाकर सिंह (बबेरू-कमासिन) : 9415110263

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X