शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:बांदा के चारों विधान सभा क्षेत्र प्रभारियों की घोषणा – Announcement Of In-charges For The Four Assembly Constituencies Of Bandaannouncement Of In-charges For The Four Assembly Constituencies Of Banda

November 11, 2026


बांदा। आगामी होने वाले विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा संगठन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर बांदा जिले की चारों विधान सभा के प्रभारियों की घोषणा की गई है।

घोषित प्रभारियों में विधान सभा क्षेत्र तिंदवारी-232 से संगठन के पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, बबेरू-233 विधान सभा क्षेत्र से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे की घोषणा की गई है। वहीं, नरैनी सुरक्षित-234 विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी व बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र-235 से पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता को जिम्मेदारी दी है।

यह सभी अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों में बूथों में जाकर संगठन की मजबूती का कार्य करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बताया कि यह सभी संगठन के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता व पदाधिकारी हैं। इससे विधानसभा चुनाव को मजबूती मिलेगी। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X