Banda News:शहर कोतवाली समेत सभी थाना प्रभारी बदले – All Police Station In-charges Including The City Police Station Were Changed
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने रविवार रात 11 इंस्पेक्टरों और 17 सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदल दिए।
शहर कोतवाली के पूर्व प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह के स्थानांतरण से रिक्त पद पर नरैनी के प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह को तैनात किया गया है।
अतर्रा में विनोद कुमार राय और महिला थाने में कल्पना सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। फेरबदल आगामी चुनाव के मद्देनजर किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, कमासिन के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को नरैनी, पुलिस लाइन के अवधेश मिश्रा को पैलानी, विनोद कुमार राय को अतर्रा, अजीत कुमार पांडेय को बिसंडा और भरत कुमार को कमासिन का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
अश्वनी कुमार त्रिपाठी को साइबर क्राइम थाना प्रभारी, सर्विलांस सेल प्रभारी विपिन कुमार को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। प्रभुनाथ सिंह को कोतवाली नगर से अतिरिक्त निरीक्षक पैलानी, अर्जुन सिंह को नरैनी से साइबर क्राइम थाना और मटौंध के अतिरिक्त निरीक्षक संत प्रसाद को नफीस सेल का प्रभारी बनाया गया है।
सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र भी बदले
प्रमोद कुमार को गिरवां से एएचटी प्रभारी, अरविंद कुमार को फतेहगंज थानाध्यक्ष, संजीव चौबे को मटौंध थानाध्यक्ष, संदीप कुमार पटेल को तिंदवारी से गिरवां थानाध्यक्ष और आनंद कुमार को एसओजी से तिंदवारी थानाध्यक्ष बनाया गया है।
कल्पना सिंह को महिला थानाध्यक्ष, चंद्रप्रकाश तिवारी को बिसंडा से जसपुरा, राजेश कुमार मौर्य को बदौसा से चिल्ला और आनंद साहू को चिल्ला से बदौसा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
मुकेश कुमार सिंह को भूरागढ़ चौकी से कोतवाली देहात थानाध्यक्ष, राधाकृष्ण को जसपुरा से सर्विलांस सेल प्रभारी और मोनी निषाद को महिला थाने से महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र का प्रभारी बनाया गया है।
यज्ञ कुमार भार्गव को तिंदवारी से भूरागढ़ चौकी प्रभारी, दीपक कुमार सैनी को पखरौली चौकी से साइबर क्राइम थाना, तौफीक अहमद को चिल्ला से बिसंडा और बालमुकुंद शुक्ल को जसपुरा से मटौंध भेजा गया है। हरीशचंद्र को महिला थाने से विशेष जांच प्रकोष्ठ में नियुक्त कर अस्थायी रूप से चुनाव सेल से संबद्ध किया गया है।
