रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:समितियों में 18 दिन से डीएपी का इंतजार – Waiting For Dap In Cooperatives For 18 Days
बांदा

Banda News:समितियों में 18 दिन से डीएपी का इंतजार – Waiting For Dap In Cooperatives For 18 Days

November 24, 2026


बांदा/तिंदवारी। रबी की बोवाई के बीच खाद का संकट किसानों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। कहीं कई दिनों से खाद का स्टॉक नहीं है तो कहीं उपलब्धता के बावजूद वितरण नहीं हो रहा।

कुछ केंद्रों पर डीएपी के बजाय यूरिया और एनपीके दी जा रही है। तिंदवारी में सोमवार को भी कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। नरैनी में क्रय-विक्रय समिति पर 18 दिन से डीएपी और यूरिया का इंतजार है।

अतर्रा के तीनों केंद्रों पर डीएपी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। पैलानी क्षेत्र के पपरेंदा में समिति पर खाद होने के बावजूद ताला लटकने की शिकायत है। खाद की इस किल्लत से बोवाई का समय निकलने और फसल की पैदावार प्रभावित होने की चिंता किसानों को सता रही है।

तिंदवारी कस्बे की तीनों समितियों पर सोमवार को खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुटी। उत्तरी सहकारी समिति में 1000 बोरी डीएपी का वितरण किया जा रहा था। यहां 100 बोरी यूरिया और 70 बोरी एनपीके भी उपलब्ध है। दक्षिणी सहकारी समिति में 70 बोरी डीएपी बची है। एनपीके की 300 बोरी रखी है।

सहकारी संघ में डीएपी खत्म हो चुकी है। यहां 550 बोरी यूरिया उपलब्ध है। वितरण प्रभारी विनोद राय ने बताया कि फार्मर आईडी और आधार कार्ड लेकर टोकन बनाए जा रहे हैं।

——

नहरी में 800 रुपये महंगी एनपीके लेने को मजबूर किसान

करतल। क्षेत्रीय सहकारी समिति नहरी में एनपीके की 400 बोरी का वितरण शुरू किया गया है। किसान रामबाबू, भवानीदीन और बसंतलाल ने बताया कि इफको की डीएपी करीब 1350 रुपये में मिलती है। नई एनपीके 2150 रुपये की है। करीब 800 रुपये महंगी खाद मजबूरी में खरीदनी पड़ रही है।

किसानों ने नई खाद के खेत में घुलने को लेकर भी आशंका जताई। एआर कोऑपरेटिव अंशुल कुमार ने बताया कि एनपीके में नाइट्रोजन, फास्फोरस और सल्फर उपलब्ध हैं। 25 नवंबर तक समिति में डीएपी की खेप पहुंचने की उम्मीद है। (संवाद)

——

खाद उपलब्ध, फिर भी समिति पर ताला

पैलानी। गांव पपरेंदा की सहकारी समिति में एक सप्ताह से खाद उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं होने की शिकायत है। जमालपुर निवासी किसान रामाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि एक महीने पहले पासबुक समेत दस्तावेज जमा कर दिए थे।

15 से 20 बीघा जमीन होने के बावजूद कई दिनों से चक्कर लगाने पर भी खाद नहीं मिली। निजी दुकानों से महंगी एनपीके खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं, पपरेंदा स्थित केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के सचिव अजय सिंह ने बताया कि अस्वस्थ होने के कारण सोमवार को वितरण नहीं हो सका। मंगलवार से बची खाद बांटी जाएगी। (संवाद)

——–

पांच नवंबर से क्रय-विक्रय समिति में खाद नहीं

नरैनी। कस्बे की क्रय-विक्रय सहकारी समिति में पांच नवंबर से डीएपी और यूरिया का स्टॉक नहीं है। केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 25 नवंबर तक खाद आने की संभावना है। बी-पैक्स समिति में 90 बोरी डीएपी उपलब्ध है। वितरण किया जा रहा है। सचिव हरिओम द्विवेदी ने बताया कि पांच नवंबर को दस्तावेज जमा करने वाले किसानों को सोमवार को खाद दी गई। यहां यूरिया का स्टॉक खत्म हो चुका है। (संवाद)

—–

डीएपी के इंतजार में घंटों बैठे रहे किसान

अतर्रा। कस्बा के तीनों केंद्रों पर डीएपी नहीं मिलने से किसान परेशान रहे। मुगौड़ा निवासी रामभवन पटेल को इंतजार के बाद यूरिया लेनी पड़ी।

खमौरा के रामलाल और बल्लान निवासी शिवकुमार ने बताया कि तीनों केंद्रों के चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिली। रामलखन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को डीएपी के लिए 167 नंबर का टोकन मिला था। शाम तक खाद खत्म हो गई। चार दिन से चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

बदौसा मार्ग स्थित क्रय-विक्रय केंद्र पर 1000 बोरी यूरिया आई थी। इसे 85 टोकन के माध्यम से वितरित किया गया। बी-पैक्स केंद्र पर 456 बोरी यूरिया और 209 बोरी एनपीके उपलब्ध थी। दोनों केंद्रों पर छह नवंबर से डीएपी का स्टॉक नहीं है।

मंडी परिसर स्थित पीसीएफ केंद्र पर चार नवंबर से डीएपी और यूरिया दोनों उपलब्ध नहीं हैं। 75 वर्षीय किसान बिहारीलाल ने बताया कि चार दिन से इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिल रही। (संवाद)

फोटो-23- तिंदवारी के दक्षिणी सहकारी समिति में डीएपी की खाद के लिए मौजूद किसान। संवाद

फोटो-23- तिंदवारी के दक्षिणी सहकारी समिति में डीएपी की खाद के लिए मौजूद किसान। संवाद

फोटो-23- तिंदवारी के दक्षिणी सहकारी समिति में डीएपी की खाद के लिए मौजूद किसान। संवाद

फोटो-23- तिंदवारी के दक्षिणी सहकारी समिति में डीएपी की खाद के लिए मौजूद किसान। संवाद

फोटो-23- तिंदवारी के दक्षिणी सहकारी समिति में डीएपी की खाद के लिए मौजूद किसान। संवाद

फोटो-23- तिंदवारी के दक्षिणी सहकारी समिति में डीएपी की खाद के लिए मौजूद किसान। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X