रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बहराइच

Bahraich News:घाघरा बैराज पर मछली पकड़ने गया युवक लापता – Youth Who Went Fishing At Ghaghara Barrage Goes Missing

November 24, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

Updated Tue, 24 Nov 2026 12:27 AM IST

Youth who went fishing at Ghaghara Barrage goes missing

बिछिया। घाघरा बैराज पर मछली का शिकार करने गया युवक सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बैराज के गेट नंबर चार के पास उसकी बाइक, चप्पल, जाल और मछली का झोला बरामद हुआ है। सुजौली क्षेत्र की चहलवा ग्राम पंचायत के सिरसियन पुरवा निवासी सदानंद (35) सोमवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पत्नी दुक्खा देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामगोविंद वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर तलाश कर रही है। जरूरत पड़ी तो गोताखोरों की भी मदद ली जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X