बांदा। मंडलीय जिला चिकित्सालय परिसर में रविवार शाम छह बजे सिविल डिफेंस एयर रेड और ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
सायरन बजते ही क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई।लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का अभ्यास किया। यह अभ्यास हवाई हमलों जैसी आपातकालीन स्थिति के लिए किया गया। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने फायर एक्सटिंग्यूशर से छोटी आग बुझाने का प्रदर्शन किया। अग्निशमन विभाग ने फायर टेंडर से बड़ी आग बुझाने का अभ्यास किया।
घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। ध्वस्त भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर गंभीर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था, यातायात और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाली।
नगर पालिका ने पेयजल, सफाई और जनजागरूकता की व्यवस्था देखी। डीएम अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो