शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

Barabanki News:ट्रेन से कटकर ईंट भट्ठा श्रमिक की मौत – Brick Kiln Worker Killed After Being Run Over By A Train

November 9, 2026


त्रिवेदीगंज। क्षेत्र में शनिवार शाम ट्रेन से कटकर ईंट भट्ठा श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के नालंदा निवासी रग्घू मांझी (30) के रूप में हुई है। वह तेजवापुर गांव में ईंट भट्ठे पर काम करता था।

शनिवार शाम मंगलपुर चौराहे से लौटते समय गुरुदयाल पुरवा रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।

सीओ समीर सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X