रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Barabanki News:लखनऊ के चालान में राहत…अन्य जिलों की लगेगी दौड़ – Relief Regarding Challans In Lucknow… But Residents Of Other Districts Will Have To Make The Rounds
बाराबंकी

Barabanki News:लखनऊ के चालान में राहत…अन्य जिलों की लगेगी दौड़ – Relief Regarding Challans In Lucknow… But Residents Of Other Districts Will Have To Make The Rounds

November 29, 2026


Relief regarding challans in Lucknow... but residents of other districts will have to make the rounds.

​जनपद न्यायालय परिसर में लगा विशेष लोक अदालत।

लखनऊ। वाहन स्वामियों की सहूलियत के लिए शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। वाहन स्वामियों ने चालान राशि का 10 से 15 फीसदी शुल्क जमाकर लंबित चालान की समस्या से छुटकारा पाया। हालांकि, अन्य जिलों में कटे चालान के लिए वाहन स्वामियों को राहत नहीं मिली। इसके लिए उन्हें संबंधित जिले में ही जाना होगा।

विशेष लोक अदालत में वाहन स्वामियों की भीड़ उमड़ी। अलग-अलग न्यायालयों में वाहन स्वामियों की समस्या का समाधान किया गया। जिन वाहन स्वामियों को संदेश नहीं पहुंचा था। उनसे मोबाइल नंबर लिखवाकर चालान की प्रति जमा कराई गई। स्कूल संचालक भी अपने वाहनों के चालान का निस्तारण कराने पहुंचे थे।

चारबाग से आए नीरज ने बताया कि उनके वाहन के चार चालान कटे थे। चार हजार रुपये शमन शुल्क जमा करना था। लोक अदालत में चालान की प्रति पर मोबाइल नंबर लिखकर जमा कर दिया है। एक से डेढ़ हजार रुपये में निस्तारण होने की उम्मीद है। वे पूर्व में भी लोक अदालत से चालान राशि में छूट पा चुके हैं।

महबूब की स्कूटी पर 11, गुफरान की बाइक के 10 चालान

चालान की प्रति लेकर कचहरी परिसर में घूम रहे महबूब ने बताया कि वे वायरिंग का काम करते हैं। आवाजाही में उनकी स्कूटी के कुछ सालों में 11 चालान कट गए। करीब 19 हजार रुपये जमा करने हैं। लोक अदालत में पांच से सात हजार रुपये में निपटारा होने की बात कही जा रही है। गुफरान भी अपनी बाइक के 10 चालान लेकर लोक अदालत में पहुंचे थे। वासिक ने साढ़े सात हजार की जगह पर 75 सौ रुपये जमा कर चालान से निजात हासिल की।

बाइक पर सात चालान, लखनऊ का हो सका जमा

सीतापुर के मिश्रिख से आए छाेटू ने बताया कि उनकी बाइक पर सात चालान हैं। इसमें एक लखनऊ, तीन सीतापुर, कानपुर और प्रयागराज में भी चालान कटा है। लोक अदालत में लखनऊ में कटे चालान का निस्तारण तो हो गया, अन्य जिलों की दौड़ लगानी होगी। एक ही जिले में सभी स्थानों का चालान जमा हो जाए तो ज्यादा सहूलियत मिले। एक अन्य वाहन स्वामी ने बताया कि उसकी कार का पूर्वांंचल के कई जिलों में चालान कटा है। अब सभी जिलों की दौड़ लगानी होगी।

जनपद न्यायालय परिसर में लगा विशेष लोक अदालत।

जनपद न्यायालय परिसर में लगा विशेष लोक अदालत।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X