शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

Barabanki News:संकेतक न होने से डिवाइडर पर चढ़ी कार, पांच घायल – Car Mounts Divider Due To Lack Of Indicator; Five Injured

November 8, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

Updated Sun, 08 Nov 2026 01:55 AM IST

Car mounts divider due to lack of indicator; five injured

मसौली। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शनिवार शाम मसौली चौराहे के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में गजनी (40), उनकी मां रुखसाना खातून (68), पत्नी फरीदा खातून (38) और साहिल (19) समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डिवाइडर पर रेडियम संकेतक नहीं होने को हादसे की वजह बताया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ा गांव में भर्ती कराया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X