शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बाराबंकी

Barabanki News:सूरतगंज में वाहन टक्कर से युवक की मौत – Youth Dies In Vehicle Collision In Suratganj

November 12, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

Updated Thu, 12 Nov 2026 01:58 AM IST

Youth dies in vehicle collision in Suratganj

सूरतगंज। हेतमापुर मेला देखकर अपने घर लौट रहे एक 18 वर्षीय युवक को सीएचसी सूरतगंज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह रामनगर के रानीगंज में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक बहराइच के जरवल के तपेसिपा निवासी सिराज अहमद का बेटा था, जो हेतमापुर मेला देखने आया था। हादसे के बाद उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X