रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बरेली

Bareilly News:युवा, सोरहा और आयत ट्रेडर्स की टीम ने मारी बाजी – The Team Of Yuva, Sorha, And Ayat Traders Emerged Victorious

November 15, 2026


फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के रबर फैक्टरी कॉलोनी मैदान में चल रहे चेयरमैन क्रिकेट कप के चौथे दिन रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। इसमें युवा, सोरहा और आयत ट्रेडर्स की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।

पहला मैच युवा क्रिकेट टीम और टंडर क्लब के बीच हुआ। टंडर क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। युवा क्रिकेट टीम ने 10 ओवर में 90 रन बनाए। जवाब में टंडर क्लब 50 रन पर सिमट गई। युवा टीम ने 40 रन से जीत दर्ज की। युवा टीम की ओर से सरफतिक आदिल 41 रन बनाकर मैंन ऑफ मैच रहे।

दूसरा मुकाबला सोरहा और एचए क्रिकेट टीम के बीच हुआ। एचए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। सोरहा ने 10 ओवर में 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचए की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। सोरहा टीम ने मैच जीत लिया।

तीसरे मैच में आयत ट्रेडर्स और केशवपुर की टीमें आमने-सामने रहीं। केशवपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी आयत ट्रेडर्स ने 94 रन बनाए। टीम के फरीद ने मात्र 16 गेंदों पर 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सबको चौका दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केशवपुर की टीम 54 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

इस दौरान हसनैन अंसारी, रिजवान, कासिम, विक्की, पंकज, विक्की भारती, उदय कुमार, जयबाबू भारती आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X