सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Basti News:भव्य कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ – Commencement Of Shri Rudra Mahayajna With A Grand Kalash Yatra
बस्ती

Basti News:भव्य कलश यात्रा के साथ श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ – Commencement Of Shri Rudra Mahayajna With A Grand Kalash Yatra

November 16, 2026


Commencement of Shri Rudra Mahayajna with a grand Kalash Yatra

रुधौली में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु

रुधौली। नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड के पुराना शिव एवं श्रीराम जानकी शिव मंदिर परिसर में रविवार को श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 501 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

यज्ञ अध्यक्ष वासुदेव मिश्र ने बताया कि सोमवार को वेदी पूजन एवं शिव विवाह, मंगलवार को श्रीराम जन्मोत्सव, बुधवार को बाल लीला और अहल्या उद्धार, बृहस्पतिवार को अरणी मंथन, अग्नि पूजन, धनुष यज्ञ एवं श्रीसीताराम विवाह का आयोजन होगा। 20 नवंबर को श्रीराम राज्याभिषेक और 21 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा।

प्रतिदिन शाम पांच बजे से वृंदावन धाम से आईं कथावाचिका किशोरी जी श्रीराम कथा सुनाएंगी। कलश यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा, वार्ड सभासद शनि मोदनवाल, राजकुमार सोनी, केडी सिंह, मनोज सोनी, डॉ. दिनेश पांडेय, पवन कसौधन, आकाश कसौधन, हजारी और चंद्रप्रकाश शुक्ल अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X