शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:बाल क्रीड़ा स्पर्धा में बड़ोखर का दबदबा – Badokhar Dominates Children’s Sports Competition

November 4, 2026


बस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर परिसर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। ब्लॉक की विभिन्न न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर के अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह और एआरपी गणित हरिकृष्ण उपाध्याय मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन विनोद कुमार और दिलीप कुमार द्विवेदी के संयोजन में हुआ।

खो-खो बालिका वर्ग में न्याय पंचायत बड़ोखर प्रथम और नरखोरिया द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग में बड़ोखर प्रथम और कलंदर नगर द्वितीय रहा। कबड्डी बालक वर्ग में बड़ोखर ने पहला और घोषण ने दूसरा स्थान हासिल किया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X