रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बस्ती

Basti News:इंदिरा मैराथन में दौड़ेंगे धावक विजेता को मिलेंगे दो लाख रुपये – Runners To Participate In The Indira Marathon; Winner To Receive Two Lakh Rupees

November 15, 2026


बस्ती। 41वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन 19 नवंबर को प्रयागराज में किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के धावक प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ी 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन प्रयागराज एवं खेल विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता की शुरुआत प्रयागराज से होगी। इसमें 42.195 किलोमीटर की पूर्ण मैराथन और 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन आयोजित की जाएगी। पूर्ण मैराथन के विजेता को दो लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले को एक लाख और तीसरे स्थान के धावक को 75 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा 11 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपये मिलेंगे।

बताया कि हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये निर्धारित है। इसमें भी तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक सांत्वना पुरस्कार की राशि 5100 रुपये है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी www.indiramarathon.co.in वेबसाइट पर 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने जिले के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X