Bhadohi News:अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन 10 को – Akhand Ramcharit Manas Recitation Will Be Organised On 10th
क्षेत्र के चकदुखरन गांव में 10 नवंबर को सुबह से अखंड श्रीराम चरितमानस पाठ का आयोजन गया है। यह जानकारी आयोजक विद्याधर पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति के लिए इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 10 नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगी। आयोजन के बाद दूसरे दिन 11 नवंबर को पूर्णाहुति के साथ हवन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा।
