शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

Bhadohi News:प्रभु श्रीराम ने किया रावण का वध, जयकारों से गूंजा रामादल – Lord Shri Ram Killed Ravana, Ramadal Resounded With Cheers

November 9, 2026


श्री बजरंग रामलीला समिति सारीपुर की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण-मेघनाथ, रावण वध की लीलाओं का मंचन किया गया। इसमें भगवान श्रीराम ने शांति दूत के रूप में अंगद को रावण के पास भेजा। अंगद ने रावण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। रावण द्वारा युद्ध के लिए तैयार होने पर श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई कर दी।

मेघनाथ ने शक्ति का प्रयोग कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। सुखेन वैद्य ने संजीवनी बूटी से लक्ष्मण की मूर्छा दूर की। इसके बाद श्रीराम ने कुंभकरण और मेघनाथ का वध किया। अंत में राम ने रावण का भी संहार किया। इसके साथ लीला समाप्त हुई। प्रबंधक सुनील कुमार पाठक ने बताया कि भरत मिलाप का कार्यक्रम रविवार को होगा। इसके साथ रामलीला का समापन होगा।

इस दौरान लालचंद यादव, विनय कुमार पाठक, मिथलेश पाठक, कृष्ण कुमार पाल, शनि पाठक, राजेंद्र प्रसाद पाठक, शनि पांडेय, विपुल पांडेय, श्यामधर पाठक, सुरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X