शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Bhadohi News:महायज्ञ और भागवत कथा के लिए सीतामढ़ी में भूमि पूजन – ‘bhumi Pujan’ (ground-breaking Ceremony) In Sitamarhi For The ‘mahayajna’ And ‘bhagwat Katha’
भदोही

Bhadohi News:महायज्ञ और भागवत कथा के लिए सीतामढ़ी में भूमि पूजन – ‘bhumi Pujan’ (ground-breaking Ceremony) In Sitamarhi For The ‘mahayajna’ And ‘bhagwat Katha’

November 5, 2026


'Bhumi Pujan' (ground-breaking ceremony) in Sitamarhi for the 'Mahayajna' and 'Bhagwat Katha'

नारेपार में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए भूमि पूजन करते आचार्यजन। स्रोत स्वयं

सीतामढ़ी। डीघ ब्लॉक के नारेपार गांव में बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के लिए यज्ञ मंडप के निर्माण स्थल पर भूमि पूजन किया गया। गांव में पहली बार श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन शुरू होने वाला है, जो 11 से 17 नवंबर तक चलेगा।

रोजाना धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक संगीतमय कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। मंडप का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। आचार्य शरद पांडेय ने आचार्यजनों के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान हरिओम मिश्रा, नीरज शुक्ला, आनंद शुक्ला, ओम प्रकाश मोदनवाल, रानी देवी, आशुतोष मोदनवाल, रवि केसरवानी डॉ. उपेंद्र सिंह, भोला, नागेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X